Chhatarpur Shooting Incident:बाबा बागेश्वर के भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, किसान पर फायरिंग का आरोप

Chhatarpur Shooting Incident: Baba Bageshwar's brother Shaligram Garg arrested; accused of opening fire on a farmer.

Chhatarpur Shooting Incident:मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में जमीन विवाद के दौरान हुई कथित फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक अन्य आरोपी अंकित मिश्रा को भी हिरासत में लिया है, जबकि एक नामजद आरोपी समेत एक अन्य व्यक्ति की तलाश जारी है।

जमीन विवाद के दौरान हुई थी फायरिंग

पुलिस के अनुसार, राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़ा में गौशाला के पीछे स्थित जमीन को लेकर विवाद हुआ था। पीड़ित किसान मोतीलाल कुशवाहा ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान उन पर गोली चलाई गई, जिससे वे घायल हो गए। किसान का कहना है कि क्षेत्र के कुछ किसानों पर जमीन बेचने का दबाव बनाया जा रहा था और विरोध करने वालों को धमकाया जा रहा था।

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बाबा बागेश्वर ने दी प्रतिक्रिया

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि उनके भाई शालिग्राम के कार्यों से उनका कोई संबंध नहीं है और इस बात को वे पहले भी स्पष्ट कर चुके हैं। उन्होंने अपील की कि हर घटना में उनका नाम नहीं जोड़ा जाए।

उन्होंने कहा कि यदि किसी ने कानून का उल्लंघन किया है तो उसके खिलाफ निष्पक्ष और सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें पूरे मामले की विस्तृत जानकारी नहीं है, इसलिए वे तथ्यों पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए कार्रवाई की जा रही

Read Also-आजम खां को बड़ा झटका, जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई संभव

Related Articles

Back to top button