Sports-Cricket-एशियाई खेल 2026: भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों के मुकाबलों का कार्यक्रम घोषित
Sports-Cricket-Asian Games 2026: Schedule announced for Indian men's and women's cricket team matches.
Sports-Cricket-आइची-नागोया (जापान) में आयोजित होने वाले एशियाई खेल 2026 के पुरुष और महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का कार्यक्रम गुरुवार को जारी कर दिया गया। गत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमों को वरीयता (सीडिंग) मिली है, जिसके चलते दोनों टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल से अपने अभियान की शुरुआत करेंगी।
महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 17 से 22 सितंबर तक खेली जाएगी, जबकि पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता 24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजित होगी। भारत ने पिछले एशियाई खेलों में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीता था और इस बार भी टीम अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी।
महिला वर्ग में जापान से होगी शुरुआत
महिला क्वार्टर फाइनल में भारत का मुकाबला जापान से होगा। अन्य क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश का सामना चीन, श्रीलंका का मुकाबला मलेशिया और पाकिस्तान का सामना थाईलैंड से होगा।
यदि भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल जीतती है तो सेमीफाइनल में उसका मुकाबला बांग्लादेश या चीन से होगा।
पुरुष टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में
पुरुष प्रतियोगिता में भारत भी सीधे क्वार्टर फाइनल में उतरेगा। हालांकि उसका प्रतिद्वंद्वी अभी तय नहीं हुआ है। अन्य वरीय टीमों पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश भी सीधे अंतिम आठ में प्रवेश करेंगी।
ग्रुप चरण में ग्रुप ए में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल शामिल हैं, जबकि ग्रुप बी में हांगकांग चीन, मलेशिया और ओमान की टीमें खेलेंगी। इन मुकाबलों के बाद क्वार्टर फाइनल के प्रतिद्वंद्वियों का फैसला होगा।
एशियाई खेल 2026 क्रिकेट कार्यक्रम
महिला प्रतियोगिता (17-22 सितंबर)
क्वार्टर फाइनल
भारत बनाम जापान
बांग्लादेश बनाम चीन
श्रीलंका बनाम मलेशिया
पाकिस्तान बनाम थाईलैंड
सेमीफाइनल
भारत/जापान बनाम बांग्लादेश/चीन
श्रीलंका/मलेशिया बनाम पाकिस्तान/थाईलैंड
पुरुष प्रतियोगिता (24 सितंबर-1 अक्टूबर)
ग्रुप ए: अफगानिस्तान, जापान, नेपाल
ग्रुप बी: हांगकांग चीन, मलेशिया, ओमान
क्वार्टर फाइनल
भारत बनाम (निर्धारित होना बाकी)
पाकिस्तान बनाम (निर्धारित होना बाकी)
श्रीलंका बनाम (निर्धारित होना बाकी)
बांग्लादेश बनाम (निर्धारित होना बाकी)
Read Also-New Delhi News: सरकार वार्ता को तैयार, आंदोलनकारी छात्र आवास या कार्यालय पर आएं : नड्डा



