Pratapgarh News –शिक्षा नीति और पेपर लीक के विरोध में भाकपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Pratapgarh News – CPI protests against the education policy and paper leaks; memorandum submitted to the President.

Pratapgarh News –भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की जिला कमेटी ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर सांकेतिक प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया।

ज्ञापन में भाकपा ने आरोप लगाया कि वर्तमान शिक्षा व्यवस्था गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। पार्टी ने नई शिक्षा नीति 2020, शिक्षा के निजीकरण, बढ़ती फीस, पेपर लीक की घटनाओं तथा छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चिंता जताई। साथ ही पार्टी ने दावा किया कि इन कारणों से छात्रों और अभिभावकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

भाकपा ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई की न्यायिक जांच कराने की मांग भी उठाई। ज्ञापन में प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, कथित लाठीचार्ज और छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

पार्टी ने अपनी प्रमुख मांगों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ कार्रवाई, नई शिक्षा नीति 2020 को वापस लेने, शिक्षा के निजीकरण और व्यावसायीकरण पर रोक लगाने, शिक्षण संस्थानों में बढ़ी हुई फीस वापस लेने तथा देशभर में समान शिक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग शामिल की।

इस अवसर पर भाकपा के राज्य परिषद सदस्य हेमंत नंदन ओझा, पूर्व जिला मंत्री रामबरन सिंह, मंत्री परिषद सदस्य निर्भय प्रताप सिंह, विवेक श्रीवास्तव, आलोक सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read Also-Pratapgarh News-मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

Related Articles

Back to top button