Pratapgarh News: ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा मान्धाता, प्रयागराज के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था

Pratapgarh News: Mandhata echoes with chants of ‘Bol Bam’; group of Kanwariyas sets off for Prayagraj.

Pratapgarh News:सावन के महीने में भगवान शिव की भक्ति का रंग पूरे प्रतापगढ़ में दिखाई दे रहा है। शनिवार को मान्धाता थाना क्षेत्र के खुशहालगंज बाजार से बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ यात्रा के लिए प्रयागराज रवाना हुए। इस दौरान ‘बोल बम’ और ‘बाबा एक सहारा है’ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

पनियारी ग्रामसभा सहित आसपास के कई गांवों से श्रद्धालु कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। जत्थे में महिलाएं और बच्चे भी मौजूद रहे। डीजे की धुन पर नाचते-गाते श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। कांवड़िए प्रयागराज पहुंचकर गंगाजल भरेंगे और इसके बाद खुशलेश्वर नाथ धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।

सुरक्षा को लेकर पुलिस रही मुस्तैद

कांवड़ यात्रा को देखते हुए मान्धाता थाना पुलिस भी सक्रिय रही। थानाध्यक्ष धनंजय राय पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस टीम ने यात्रा के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के साथ कांवड़ियों की सुविधा का भी ध्यान रखा।

स्थानीय लोगों ने किया कांवड़ियों का स्वागत

कांवड़ियों के रवाना होने से पहले खुशहालगंज बाजार में स्थानीय लोगों और गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। लोगों ने कांवड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए यात्रा के सफल और मंगलमय होने की कामना की। कई लोगों ने श्रद्धालुओं से अपने परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए भगवान शिव से प्रार्थना करने की अपील की।

हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

कांवड़िया संघ के अध्यक्ष कुलभूषण सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, महादेव ग्रुप के आशीष सिंह और काका फौजी ने हरी झंडी दिखाकर कांवड़ियों के जत्थे को रवाना किया।

कार्यक्रम में दिनेश दुबे, अनिल सिंह, जटा दुबे, प्रधान प्रतिनिधि आलोक सिंह, हरिनाथ सिंह, सुनील सिंह, आशीष सिंह ठेकेदार, संतोष सिंह पप्पे, शक्ति दुबे, ज्ञान सिंह, सूर्यबली, छोटे बाबू चौहान, संगम, मुन्ना कोटेदार, मुकेश दुबे, आशुतोष बाबा, प्रिंस सिंह, आलोक दुबे, आशीष दुबे, आशुतोष दुबे, शिवकुमार सिंह, संदीप दुबे, राजू सिंह, संदीप मौर्य, युवराज मौर्य, मुकेश कुमार, हीरा सिंह और सुनील डांसर समेत कई लोग मौजूद रहे।

कांवड़ यात्रा में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ कांवड़ियों का जत्था प्रयागराज के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सभी के सुख, शांति और कल्याण की कामना की।

Read Also-Sonbhadra News: तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला पहुंचे सोनभद्र, श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर स्व. जय प्रकाश चतुर्वेदी को किया नमन

Related Articles

Back to top button