Bollywood News: सबसे बड़ा ड्रामेबाज’ में दिखेगा देशभर का टैलेंट, ग्रैंड फिनाले का प्रीमियर 15 अगस्त को

Bollywood News: Talent from across the country to be seen in 'Sabse Bada Dramabaaz'; Grand Finale premieres on August 15.

Bollywood News:भारत का पहला एक्टिंग रियलिटी माइक्रोड्रामा ‘सबसे बड़ा ड्रामेबाज’ लॉन्च किया है। करीब 50 एपिसोड वाले इस शो में लगभग दो मिनट के वर्टिकल एपिसोड के जरिए रियलिटी शो और माइक्रोड्रामा का अनोखा मेल देखने को मिलेगा। देशभर से शो के लिए 2,000 से अधिक डिजिटल ऑडिशन मिले, जिन्हें करोड़ों व्यूज और लाखों दर्शकों के वोट मिले।

मुंबई में टॉप-12 प्रतियोगियों ने चार ऑफलाइन राउंड में लाइव दर्शकों और जजों के सामने अपनी अभिनय प्रतिभा दिखाई। शो में दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी के साथ जन्नत जुबैर और प्रिंस नरूला जज की भूमिका निभा रहे हैं। जन्नत और प्रिंस शो में परफॉर्म करते हुए भी नजर आएंगे। रोमांस, एक्शन, कॉमेडी, सस्पेंस और ड्रामा जैसे अलग-अलग जॉनर को रियलिटी प्रतियोगिता के साथ जोड़कर शो को तैयार किया गया है।

शो के ग्रैंड फिनाले का प्रीमियर 15 अगस्त को होगा। प्रतियोगिता के अंत में एक पुरुष और एक महिला विजेता चुने जाएंगे। दोनों को पांच-पांच लाख रुपये की पुरस्कार राशि के साथ कुकू टीवी के आगामी माइक्रोड्रामा में मुख्य भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा। कुकू टीवी के हेड सचिन सिंह ने कहा कि यह पहल कंटेंट इनोवेशन और नए कलाकारों को मंच देने की दिशा में अहम कदम है।

Read Also-Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा मान्धाता और जेठवारा

Related Articles

Back to top button