Sonbhadra News-शिक्षा प्रशासन में नवाचार: सोनभद्र की राष्ट्रीय उपलब्धि निपुण भारत डैशबोर्ड को मिला NIEPA सम्मान

Sonbhadra News- Innovation in Education Administration: Sonbhadra's National Achievement Nipun

Sonbhadra News-शिक्षा प्रशासन में नवाचार के क्षेत्र में जनपद सोनभद्र को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिली है। निपुण भारत अनुश्रवण डैशबोर्ड की अभिनव पहल को राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (NIEPA/NIPA), नई दिल्ली ने राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया है।

नई दिल्ली में 02-03 सितंबर 2026 को आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में देश के 22 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 84 अधिकारियों को सम्मानित किया गया, जिसमें सोनभद्र की पहल भी शामिल रही। यह पहल 2013-14 से संचालित NIEPA की नवाचार एवं उत्कृष्ट कार्यप्रणाली पुरस्कार पहल के तहत चयनित हुई है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय के नेतृत्व में विकसित इस डैशबोर्ड का उद्देश्य विद्यार्थियों के अधिगम स्तर की नियमित निगरानी, लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति विश्लेषण और कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर उपचारात्मक शिक्षण सुनिश्चित करना है। इसके तकनीकी विकास में NIC सोनभद्र का सहयोग रहा और डॉ. सूर्य प्रकाश सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सोनभद्र को पूर्व में भी NIEPA द्वारा 2018-19 में आंकड़ा प्रबंधन की पहल के लिए स्थान मिल चुका है और यूज डेटा प्रतियोगिता में आकांक्षी जनपदों की शिक्षा श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त हुआ था।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने इस उपलब्धि पर बेसिक शिक्षा विभाग की पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि आंकड़ा आधारित निर्णय से शिक्षा व्यवस्था अधिक प्रभावी और परिणामोन्मुख बनेगी।

रिपोर्ट -अमित मिश्रा, सोनभद्र

Read Also-Bollywood Breaking News Today- बंगाल में फिल्मों की शूटिंग पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देंगे : मिथुन चक्रवर्ती

Related Articles

Back to top button