Bollywood Breaking News Today- बंगाल में फिल्मों की शूटिंग पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देंगे : मिथुन चक्रवर्ती
Bollywood Breaking News Today – Will provide a 30% subsidy for film shoots in Bengal: Mithun Chakraborty
Bollywood Breaking News Today- पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा शुक्रवार को सांस्कृतिक सलाहकार नियुक्त किये गये वरिष्ठ अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने नई जिम्मेदारी मिलने के बाद मिथुन चक्रवर्ती ने राज्य में फिल्मों की शूटिंग पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देने की घोषणा की।
इससे एक दिन पहले महानायक उत्तम कुमार की जन्मशती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मिथुन ने कहा था कि उन्होंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से फिल्म निर्माण के लिए विशेष सब्सिडी देने का अनुरोध किया था, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया था।
शुक्रवार को अपनी नई जिम्मेदारी की घोषणा के बाद पत्रकारों से बातचीत में मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि बंगाल ने फिल्म जगत में जो कुछ खोया है, उसे वापस लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 30 प्रतिशत सब्सिडी देने का उद्देश्य देशभर के फिल्म निर्माताओं को बंगाल में शूटिंग के लिए आकर्षित करना है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों से बंगाल आने और यहां फिल्मों की शूटिंग करने का आग्रह करेगी।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा भाजपा नेताओं के दिल्ली स्थित आवासों के बाहर प्रदर्शन करने की चेतावनी पर प्रतिक्रिया देते हुए मिथुन ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी जो कुछ कह रही हैं, क्या वह उन्हें शोभा देता है। उन्होंने कहा कि जिन कथित अत्याचारों की बात की जा रही है, उन्हें खुद उन्होंने झेला है। मिथुन ने कहा कि वह किसी का अपमान करने के लिए अधिक बोलना पसंद नहीं करते, लेकिन इस तरह की बातें अच्छी नहीं लगतीं।
उल्लेखनीय है कि तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के कार्यालय पर कथित हमले के बाद ममता बनर्जी ने भाजपा पर गुंडे भेजने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि यदि कथित अत्याचार नहीं रुके तो वह व्यक्तिगत रूप से नई दिल्ली जाकर भाजपा नेताओं के आवासों के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगी।
इधर, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को न्यू टाउन में ‘उत्तम कुमार फिल्म सेंटर’ के शिलान्यास समारोह के दौरान मिथुन चक्रवर्ती को सांस्कृतिक सलाहकार बनाए जाने की घोषणा की। करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस फिल्म सेंटर के लिए राज्य के सूचना एवं संस्कृति विभाग ने पहले ही राशि स्वीकृत कर दी है।



