New Delhi News- प्रधानमंत्री मोदी और यूएन महासचिव की मुलाकात, सुरक्षा परिषद सहित बहुपक्षीय संस्थाओं में सुधार पर जोर

New Delhi News – Meeting between Prime Minister Modi and the UN Secretary-General; emphasis on reforming multilateral institutions, including the Security Council.

New Delhi News- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने बहुध्रुवीयता (मल्टीपोलैरिटी) के महत्व और मौजूदा वास्तविकताओं को ध्यान में रखते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) सहित बहुपक्षीय संस्थाओं में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया।

विदेश मंत्रालय के अनुसार संयुक्त राष्ट्र के महासचिव गुटेरेस ने चौथी बार ब्रिक्स की अध्यक्षता संभालने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी। उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की, जिनमें जारी संघर्ष और नेविगेशन की स्वतंत्रता, सतत विकास, मानव-केंद्रित एआई, नवीकरणीय ऊर्जा में प्रगति और वैश्विक खाद्य सुरक्षा शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस को उनके कार्यकाल के शेष समय के लिए शुभकामनाएं दीं।

Read Also-Lucknow News-आकाश आनंद की वापसी को लेकर बसपा में मंथन, मेरठ के पूर्व प्रत्याशी ने दिया इस्तीफा

Related Articles

Back to top button