Bollywood News: अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘द वन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

Bollywood News: Powerful trailer of actor Sidharth Malhotra's film 'The One' released.

Bollywood News:अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। बालाजी मोशन पिक्चर्स और द वायरल फीवर के बैनर तले बनी यह फिल्म अलौकिक लोककथा और पौराणिक थ्रिलर पर आधारित है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसका निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल, श्वेता तिवारी और अपूर्व सोनी भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे।

फिल्म की कहानी बिहार में स्थित 16वीं सदी के वन देवी मंदिर से जुड़ी लोककथाओं से प्रेरित बताई जा रही है। ट्रेलर में रहस्य, रोमांच और अलौकिक घटनाओं से भरी दुनिया की झलक दिखाई गई है। सिद्धार्थ ऐसे किरदार में नजर आते हैं, जो जंगल से जुड़ी डरावनी मान्यताओं को नजरअंदाज कर उसके भीतर प्रवेश करता है। इसके बाद गांव पर प्रकृति का भयंकर प्रकोप टूट पड़ता है और कई रहस्यमयी घटनाएं सामने आने लगती हैं।

ट्रेलर में पुनर्जन्म और प्राचीन शक्तियों से जुड़े संकेत भी देखने को मिलते हैं। तमन्ना भाटिया फिल्म में सिद्धार्थ की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। निर्माताओं को उम्मीद है कि भारतीय लोककथाओं और पौराणिक तत्वों पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को नया सिनेमाई अनुभव देगी। रहस्य, रोमांच और दमदार दृश्यों से भरपूर ‘द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ 25 सितंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Read Also-सुशांत सिंह राजपूत की मौत का केस फिर खुले, किसने और क्यों की हत्या? बहन प्रियंका सिंह ने उठाई मांग

Related Articles

Back to top button