Sonbhadra News-विंध्य एक्सप्रेस वे और बिजली कटौती को लेकर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन
Sonbhadra News: Kisan Naujawan Sangharsh Morcha protests over the Vindhya Expressway and power outages.
Sonbhadra News-जनपद में विन्ध्य एक्सप्रेस वे का विरोध लगातार बढ़ता ही जा रहा है जिसको लेकर गुरुवार को किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान संदीप मिश्रा ने आरोप लगाया कि जंगल और जमीन छीनकर विंध्य एक्सप्रेस वे के नाम पर किसानों का शोषण किया जा रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि नगवां क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान हैं और इसकी जिम्मेदारी बिजली विभाग के अधिकारियों पर है।
प्रदर्शन के दौरान संदीप मिश्रा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में आंदोलन करने के कारण उनके परिवार को प्रशासनिक कार्रवाई का सामना करना पड़ा। उनके अनुसार, उनके भाई के पेट्रोल पंप की जांच कई टीमों के साथ की गई और ऐसा व्यवहार किया गया मानो कोई बड़ा अपराध हुआ हो। उन्होंने दावा किया कि बाद में न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद पेट्रोल पंप दोबारा संचालित हुआ।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आईजीआरएस शिकायत के आधार पर उनके घर पुलिस भेजी गई और उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश की जा रही है संदीप मिश्रा का कहना है हमारे उपर गाजा बेचने का आरोप जो लगा रहा है इसकी जिलाधिकारी जाँच कराए और जो दोषी पाया जाय उस पर कड़ी कार्यवाही की जाय अन्यथा आन्दोलन होग यह सब जंगल, जमीन और विंध्य एक्सप्रेस वे के आन्दोलन को कुचलने के लिए जनपद प्रशासन का कुचक्र है।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रुप से नगेन्द्र लाकड़ा, रामकरण गोंड, बैजनाथ गोड, राधा धांगर, बिन्दु खरवार, दिनेश चेरो, आकाश चौहान, शत्रुघ्न बिन्द, संजय बियार , विजय चौहान, सीता चेरो व सैकड़ों आदिवासी उपस्थित रहे।
Read Also-West Bengal Politics: ‘जोड़ा फूल’ पर ममता-ऋतब्रत आमने-सामने, चुनाव आयोग में फिर सुनवाई



