Pratapgarh News-कुंडा में पीएम मोदी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया: सीएचसी में फल वितरण व तहसील में हुआ वृक्षारोपण
Pratapgarh News – PM Modi's birthday celebrated as 'Seva Diwas' (Day of Service) in Kunda: Fruit distribution at the CHC and tree plantation at the Tehsil office.
Pratapgarh News-देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर कुंडा विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया गया।
प्रथम कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुंडा में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। वहीं दूसरे कार्यक्रम के अंतर्गत कुंडा तहसील परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रत्याशी एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता शिव प्रकाश मिश्र सेनानी एवं उपजिलाधिकारी कुंडा अजय यादव ने फल वितरण एवं वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर बी.पी.सी.एम.आशीष दूबे, नि.जिला महामंत्री सतीश चौरसिया, नि.मंडल अध्यक्ष महेश सिंह फौजी, भाजपा नेत्री सुमन साहू,सिविल कोर्ट कुंडा अध्यक्ष एड. जनार्दन प्रसाद शुक्ला, महामंत्री एड. प्रवीण तिवारी, पूर्व महामंत्री एड.बृजेश शुक्ल,एड.कमलाकांत मिश्र, एड.शैलेश मिश्र,एड. आचार्य अरुण पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष रूपा गौतम, मंडल अध्यक्ष प्रेम कुमार तिवारी चुन्ना, ज्ञान प्रकाश शुक्ल गोलू, उमालाल तिवारी सहित भाजपा के बड़ी संख्या में पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे l
Read Also-Sonbhadra News-विंध्य एक्सप्रेस वे और बिजली कटौती को लेकर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन



