Pratapgarh News-मुख्य विकास अधिकारी ने उ0मा0 विद्यालय टेकापट्टी का किया निरीक्षण
Pratapgarh News – Chief Development Officer inspected the Upper Primary School at Tekapatti.
Pratapgarh News- मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राम मोहन मीणा द्वारा विकासखंड बिहार अंतर्गत ग्राम पंचायत टेकापट्टी स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर पठन-पाठन की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उनकी शैक्षणिक गतिविधियों एवं विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।मुख्य विकास अधिकारी ने बच्चों से मध्याह्न भोजन (एमडीएम) के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की तथा भोजन की गुणवत्ता एवं नियमितता के बारे में बच्चों से सीधे संवाद किया।
उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने तथा विद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया।उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय के शिक्षकों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप विद्यालय में पठन-पाठन का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा छात्र-छात्राओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाए।
Read Also-Sports Cricket News-भारतीय अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया को सात रन से हराया, चौहान और अनवय द्रविड़ चमके



