Amethi News-पूर्व प्रधान पर 1.61 लाख रुपये की वसूली का आदेश

इंटरलॉकिंग कार्य में अनियमितता पाए जाने पर जिलाधिकारी ने की कार्रवाई

Amethi News- ग्राम पंचायत ठेंगहा में इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर प्राप्त शिकायत की जांच के बाद जिलाधिकारी संजय चौहान ने पूर्व प्रधान/प्रशासक सुदामा देवी के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रकरण में ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्तावित स्थल के बजाय दूसरे स्थान पर इंटरलॉकिंग कार्य कराए जाने तथा शासकीय धनराशि के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। जांच में पाया गया कि पारसनाथ सिंह के खेत से नरेंद्र सिंह की घर तक इंटरलॉकिंग कार्य प्रस्तावित था, लेकिन कार्य को रामपाल के खेत से नरेंद्र की मशीन तक कार्य कराकर वित्तीय अनियमितता बरती गई। इस कार्य पर कुल 3,22,396 रुपये की धनराशि व्यय की गई।

जांच के दौरान कार्य की तकनीकी स्थिति तथा उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया। जिलाधिकारी के आदेश में कहा गया है कि ग्राम पंचायत ठेगहा की पूर्व प्रधान/प्रशासक सुदामा देवी को प्रशासक पद से हटाते हुए 3,22,396 रुपये की कथित दुरुपयोग की गई धनराशि की आधी राशि 1,61,198 रुपये की वसूली भू-राजस्व की भांति किए जाने का आदेश पारित किया गया है।

Read Also-Mau News-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में घोसी में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 124 में से 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

Related Articles

Back to top button