UP News-विकास खंड परिसर में सेवा संकल्प को लेकर हुई बैठक
UP News – Meeting held at the development block complex regarding the 'Sewa Sankalp' (Pledge of Service).
UP News-खंड विकास मुख्यालय परिसर के सभागार में आंगन मिलन उत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि अनिल सिंह जिला प्रभारी यमुनानगर एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा यमुनापार जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान कई बच्चों को पोषण पोटली बांटी गई और छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी हुआ।कार्यक्रम में भाजपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह ने जिला प्रभारी यमुनापार का स्वागत किया। कार्यक्रम पर मुख्य अतिथि ने कहा कि भाजपा के द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर के निरंतर प्रयास किया जा रहा है जिसका परिणाम यह है कि जच्चा बच्चा के साथ किसी भी प्रकार से लापरवाही में उसको लेकर के कार्यक्रम किया जा रहा है यहां भी आंगनबाड़ी केंद्र नहीं बने हैं वहां जल्द से जल्द निर्माण को लेकर के सरकार प्रतिबध्द है। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और मुख्य सेविकाएं मौजूद रहीं।
अतिथियों ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के काम की सराहना की। उन्होंने बच्चों को कुपोषण से बचाने, गर्भवती महिलाओं की देखभाल और बच्चों को प्री-स्कूल शिक्षा देने के प्रयासों को सराहा।गर्भवती महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि अशोक सिंह, एडीओ पंचायत अरुण कुमार यादव और सीडीपीओ शिव कुमार मिश्र ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इन योजनाओं का लाभपात्र लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती हैं।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मांडा लीलावती गुप्ता,मांडवी शरण द्विवेदी,रामसुख कुशवाहा,रामबली मौर्या, अमरेश चंद्र मिश्रा,संगम लाल,रमेश शुक्ला, अखिलेश केशरी,नीरज द्विवेदी उर्मिला पटेल एवं भारी संख्या में लोग उपस्थित रहें।
Read Also-Khair Assembly Seat: खैर में बदला चुनावी समीकरण, 2027 से पहले जाट-दलित वोटों पर टिकी सियासी नजर



