Mau News-मऊ की मासूम बच्ची की स्थिति गंभीर: KGMU लखनऊ के ICU में भर्ती, BJP प्रवक्ता आनंद दुबे और डॉ. अंजनी पाठक ने जाना हाल
Mau News – Condition of innocent girl from Mau critical: Admitted to KGMU Lucknow ICU; BJP spokesperson Anand Dubey and Dr. Anjani Pathak inquired about her condition.
Mau News-जनपद मऊ की आईसीयू में भर्ती एक मासूम बच्ची के बेहतर इलाज और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वर्तमान में बच्ची का इलाज किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (KGMU), लखनऊ के आईसीयू वार्ड में चल रहा है।आज दोपहर लगभग 2:00 बजे भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता आनंद दुबे ने प्रोफेसर (डॉ.) अंजनी पाठक के साथ अस्पताल के आईसीयू में जाकर बच्ची का हाल-चाल लिया। इस दौरान आनंद दुबे ने बच्ची के माता-पिता को भी आईसीयू में भेजकर बच्ची से मिलवाया तथा डॉक्टरों से उसके स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली। उपचार कर रहे डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची की हालत फिलहाल चिंताजनक है और स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है।
भाजपा प्रवक्ता आनंद दुबे ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए आश्वासन दिया कि बच्ची के इलाज के लिए हर संभव बेहतर व्यवस्था कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की तरफ से मिलने वाली हर प्रकार की चिकित्सकीय सुविधा व सहायता परिजनों को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएगी।जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठन लगातार ले रहे अपडेट इस घटना के बाद से ही सामाजिक संगठन और जनप्रतिनिधि पूरी तरह तत्पर हैं। नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा, मधुबन के पूर्व विधायक उमेश चंद्र पांडेय तथा घोसी लोकसभा के सांसद राजीव राय सहित कई गणमान्य लोग लगातार बच्ची के स्वास्थ्य का अपडेट ले रहे हैं।
ब्राह्मण विकास परिषद ने जताया आभार, की प्रार्थना की अपील ब्राह्मण विकास परिषद (जनपद मऊ) के अध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय ने आनंद दुबे की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि वे बीती रात से ही बच्ची के इलाज और अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए एक सजग प्रहरी की तरह डटे हुए हैं, जिस पर पूरे संगठन को गर्व है।ऋषिकेश पांडेय ने आम जनमानस से भावुक अपील करते हुए कहा कि सभी अपने-अपने घरों में बच्ची के शीघ्र स्वस्थ होने और दीर्घायु के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें। उन्होंने इस संकट की घड़ी में निस्वार्थ सहयोग के लिए आनंद दुबे, डॉ. अंजनी पाठक, राकेश तिवारी तथा ब्राह्मण विकास परिषद के संरक्षक डॉ. एस. सी. तिवारी, राम जी उपाध्याय, संजय तिवारी, विपिन कुमार पांडे, पंकज तिवारी, शैलेंद्र मिश्रा (जेपी हीरो) व सवर्ण एकता मंच सहित सभी सामाजिक संगठनों का विशेष आभार व्यक्त किया।
Read Also- Lucknow News: विश्व दृष्टि दिवस पर लोहिया संस्थान में लेजर यूनिट का होगा उद्घाटन



