Sports-Cricket News- अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारत, सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को आठ विकेट से रौंदा
Sports-Cricket News- India reaches Under-19 Asia Cup final after crushing Afghanistan by eight wickets in the semi-final
Sports-Cricket News- भारतीय टीम ने गुरुवार को अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को आठ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। लक्ष्य रायचंदानी की अगुवाई वाली भारतीय टीम अब शनिवार को खिताबी मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी।
भारतीय टीम ने तीनों विभागों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को पूरी तरह पछाड़ दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 227 रन बनाए। उसकी ओर से नोमान सालारजई ने 78 गेंदों पर 51 और शाह फैसल रहीमी ने 72 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली।
भारत की ओर से ईशान सूद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 43 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। भारतीय गेंदबाजों ने सटीक लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी की और अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को खुलकर रन बनाने का मौका नहीं दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत से ही मुकाबले पर पकड़ बना ली। सलामी बल्लेबाजों के बीच 100 से अधिक रन की साझेदारी ने जीत की राह आसान कर दी। पिछले दो मुकाबलों में सस्ते में आउट होने वाले कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने शानदार वापसी करते हुए 90 गेंदों पर 93 रन बनाए।
दूसरे छोर पर आर्यवीर सहवाग ने भी अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी। पिछले मुकाबले में 160 रन की मैच जिताऊ पारी खेलने वाले सहवाग ने इस मैच में 57 गेंदों पर 51 रन बनाए।
दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद वीके विनीत ने 62 गेंदों पर नाबाद 57 रन और यशवर्धन सिंह चौहान ने 14 गेंदों पर 16 रन बनाकर भारत को जीत दिला दी। भारतीय टीम ने 36.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह भारत ने 13.1 ओवर शेष रहते मुकाबला अपने नाम किया।
Read Also-Bollywood News Today-आमिर खान और फरहान अख्तर ला रहे नया ‘माइक्रोड्रामा’ प्लेटफॉर्म



