adevertisment Adevertiisment banner

Sonbhadra News-बाल दिवस पर इनरव्हील क्लब ऑफ रॉबर्ट्सगंज ‘आर्या’ ने कराया ड्रॉइंग, सिंगिंग डांसिंग का आयोजन

Sonbhadra News: On Children's Day, the Inner Wheel Club of Robertsganj 'Arya' organized drawing, singing, and dancing events.

Sonbhadra News-बाल दिवस के शुभ अवसर पर इनरव्हील क्लब ऑफ रॉबर्ट्सगंज ‘आर्या’ की ओर से प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के लिए ड्रॉइंग, सिंगिंग एवं डांसिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मिठाइयाँ एवं उपहार वितरित किए गए। साथ ही आंगनबाड़ी के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्लेट, चॉक एवं कुर्सियों का वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष ऋतु अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष वंदना वर्मा, उपाध्यक्ष पूजा अग्रहरि, कोषाध्यक्ष परनीता सिंह, शिल्पी केसरी, जसप्रीत कौर, अंकिता केजरीवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
क्लब का उद्देश्य बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Read Also-Entertainment News: बॉक्स ऑफिस पर जारी है फिल्म ‘रामायण’ का जलवा

रिपोर्ट -अमित मिश्रा, सोनभद्र

Related Articles

Back to top button