adevertisment Adevertiisment banner

International News: मोदी ने स्वीकारा नेपाल का निमंत्रण

International News: Modi accepts Nepal's invitation

International News:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की नेपाल यात्रा के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। दो दिवसीय राजकीय दौरे पर भारत आए प्रधानमंत्री शाह ने सोमवार को मोदी को नेपाल आने का औपचारिक निमंत्रण दिया था।

संयुक्त प्रेस वक्तव्य के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने शाह के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। हालांकि, उनकी नेपाल यात्रा की तारीख कूटनीतिक माध्यमों से आपसी सहमति के आधार पर तय की जाएगी।

वहीं, भारत दौरे के दौरान खुद को और अपने प्रतिनिधिमंडल को मिले गर्मजोशी भरे स्वागत और आतिथ्य के लिए प्रधानमंत्री शाह ने मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच हुई मुलाकात और द्विपक्षीय वार्ता को नेपाल-भारत संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Read Also-Lucknow News : यूपीपीसीबी ने स्कूल में कराई चित्रकला प्रतियोगिता, बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Related Articles

Back to top button