adevertisment Adevertiisment banner

Sports News:आईपीएल-2027 ऑक्शन के लिए 10 नेपाली खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Sports News: 10 Nepali players have registered for the IPL 2027 auction.

Sports News:इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 के खिलाड़ियों की नीलामी (ऑक्शन) के लिए नेपाल के 10 क्रिकेटरों ने अपना नाम रजिस्टर कराया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अनुसार आईपीएल-2027 के ऑक्शन के लिए कुल 18 देशों के 1,220 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 939 भारतीय और 281 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। भारत के बाद सबसे अधिक 53 खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया से रजिस्ट्रेशन कराया है।एसोसिएट देशों के कुल 42 खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए अपना नाम दिया है। एसोसिएट देशों में अमेरिका के 13, नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात के 10-10, नीदरलैंड के तीन तथा कनाडा, जापान और स्कॉटलैंड के दो-दो खिलाड़ी शामिल हैं।

ऑक्शन से पहले ही फ्रेंचाइजी टीमों ने 184 खिलाड़ियों को रिटेन और चयनित कर लिया है। अब नीलामी के जरिए कुल 66 खिलाड़ियों को टीमों में जगह मिलेगी। इनमें 25 स्थान विदेशी खिलाड़ियों के लिए निर्धारित हैं। बीसीसीआई के मुताबिक ऑक्शन की अंतिम सूची में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के नामों पर 4 दिसंबर को अंतिम फैसला किया जाएगा। इसके बाद ही यह स्पष्ट होगा कि नेपाल के 10 खिलाड़ियों में से किन्हें आईपीएल- 2027 की नीलामी में शामिल होने का मौका मिलता है।

Read Also-Bollywood News: अंतरराष्ट्रीय मंच पर ‘रामायण’ का जलवा, गोल्डन ग्लोब 2027 में मिली जगह

Related Articles

Back to top button