adevertisment Adevertiisment banner

Business News: कल्याण कृष्णमूर्ति 11 साल से ज्यादा समय तक कंपनी के साथ रहने के बाद छोड़ेंगे फ्लिपकार्ट

Business News: Kalyan Krishnamurthy to leave Flipkart after being with the company for over 11 years

Business News:फ्लिपकार्ट समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के रूप में 11 साल से अधिक समय तक सवाएं देने के बाद कल्याण कृष्णमूर्ति यह पद छोड़ रहे हैं।

कंपनी ने बुधवार को जारी बयान में यह जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि फ्लिपकार्ट समूह सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति 11 साल से अधिक समय तक कंपनी में रहने के बाद अपना पद छोड़ रहे हैं। कंपनी के मुताबिक नए स्थायी सीईओ की नियुक्ति होने तक चीफ प्रोडक्ट एंड टेक्नोलॉजी ऑफिसर बालाजी त्यागराजन अंतरिम नेतृत्व संभालेंगे।

फ्लिपकार्ट ने बताया कि त्यागराजन फिलहाल फ्लिपकार्ट में मुख्य उत्पाद एवं प्रौद्योगिकी अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। कंपनी ने कहा कि कृष्णमूर्ति के नेतृत्व में उसका कारोबार पांच गुना से अधिक हो गया और भारत की अग्रणी ई-कॉमर्स कंपनियों में उसकी स्थिति मजबूत हुई।

कंपनी ने कहा कि उनके कार्यकाल में ‘द बिग बिलियन डेज’ भारत में त्योहारों के दौरान खरीदारी का पर्याय बन गया। इस दौरान फ्लिपकार्ट ने कई नई पहल कीं और देशभर में अपनी पहुंच का विस्तार किया।

फ्लिपकार्ट के प्लेटफॉर्म पर आज 14 लाख से ज़्यादा विक्रेता (सेलर्स) मौजूद हैं, जिनमें शॉपसी के विक्रेता शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक तकनीक और नवाचार के माध्यम से हर भारतीय को सशक्त बनाने और उन्हें बेहतर अनुभव देने के उद्देश्य से फ्लिपकार्ट ने ‘कैश ऑन डिलीवरी’, ‘नो कॉस्ट ईएमआई, ‘आसान रिटर्न’ और ‘यूपीआई पेमेंट’ जैसी सेवाओं की शुरुआत की है। शॉपिंग के अलावा, फ्लिपकार्ट लगातार रोज़गार के अवसर पैदा कर रहा है, उद्यमियों को सशक्त बना रहा है और भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को मज़बूत कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि फ्लिपकार्ट समूह भारत की प्रमुख डिजिटल कॉमर्स कंपनियों में से एक है, जिसकी नींव मजबूत तकनीक पर टिकी है। इस समूह में मुख्य रूप से फ्लिपकार्ट, मिंत्रा, फ्लिपकार्ट होलसेल, क्लियरट्रिप और सुपर.मनी जैसी कंपनियां शामिल हैं। साल 2007 में स्थापित फ्लिपकार्ट ने लाखों विक्रेताओं, व्यापारियों और छोटे व्यवसायों को देश की ई-कॉमर्स क्रांति का हिस्सा बनने में मदद की है। 500 मिलियन से अधिक रजिस्टर्ड यूजर्स के साथ, फ्लिपकार्ट के मार्केटप्लेस पर 80 से ज्यादा कैटेगरी में 150 मिलियन से अधिक प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं।

Read Also-Bollywood News: अंतरराष्ट्रीय मंच पर ‘रामायण’ का जलवा, गोल्डन ग्लोब 2027 में मिली जगह

Related Articles

Back to top button