adevertisment Adevertiisment banner
Trending

कासगंज कांड के मुख्य आरोपी मोती सिंह पर 50 हजार का इनाम घोषित

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासंगज सिपाही हत्याकाण्ड के फरार मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर शराब माफिया मोती सिंह की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। अलीगढ़ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पीयूष मोर्डिया ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कासगंज घटना के मुख्य आरोपी के भाई एलकार सिंह को बीते बुधवार की सुबह पुलिस मुठभेड़ में काली नदी के किनारे मार गिराया था और इस दौरान मोती सिंह अपने अन्य साथियों के साथ फरार हो गया था। बता दें वारदात के 30 घंटे बाद भी आरोपी मोती सिंह फरार चल रहा है।

मुख्य आरोपी मोती ने अपने साथियों के मिल कर सिपाही देवेंद्र की पीट पीट कर निर्मम हत्या की थी, दरोगा अशोक पाल इस हमले में गंभीर रूप से घायल हैं। इस मामले में पुलिस ने दो नामजद और 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की है. एफआईआर के मुताबिक शराब माफियाओं ने दरोगा की पिस्टल समेत कई कारतूस भी लूट ले गए। पुलिस ने सिपाही हत्याकांड मामले में हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती समेत आईपीसी की 10 संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसमें मोती और उसके भाई एलकार को मुख्य आरोपी बनाया गया है। घायल दरोगा अशोक पाल द्वारा यह मुकदमा दर्ज करवाया गया है।

एफआईआर के मुताबिक, जब दरोगा अशोक पाल और सिपाही देवेंद्र मुखबिर की सूचना पर पहुंचे तो मोती और उसके भाई एलकार ने अन्य साथियों के साथ उन्हें घेर लिया। इसके बाद उन पर लाठी-डंडे और भाले से हमला किया गया। फिर दोनों को मरा हुआ समझकर पिस्टल और कारतूस लूट ले गए। मंगलवार शाम हुई इस घटना के बाद बुधवार तड़के ही पुलिस ने मुख्य आरोपी मोती सिंह के भाई एलकार सिंह को मुठभेड़ में मार गिराया। हालांकि, मोती सिंह अभी भी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ़्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। पुलिस के मुताबिक मोती सिंह हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ 11 संगीन मामले दर्ज हैं।

Related Articles

Back to top button