adevertisment Adevertiisment banner

चुनाव आते ही विपक्षी हुए मौसमी राम भक्त : दिनेश शर्मा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने कहा कि चुनाव आते ही विपक्षी दलों के लोग मौसमी राम भक्त बन गए हैं। आज वे घंटा बजाने व हनुमान चालीसा के पाठ का अभ्यास कर रहे हैं क्योंकि उन्हे राम भक्तों की ताकत का एहसास हो गया है।

पुरनियां लखनऊ में बाल्मिीकि समाज सामाजिक सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए डा शर्मा ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर निर्माण की बाधाओं को दूर किया है और आज तेजी से राम मंदिर का निर्माण हो रहा है।

उन्होंने कहा कि समाज में विघटनकारी ताकतें फिर सक्रिय हो गई हैं । वे समाज को जाति धर्म में बांटना चाहती हैं। महाराष्ट्र में कभी भाजपा के साथ सत्ता में रहने वाले भी पार्टी के खिलाफ साजिश कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button