Assam News: डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने तंज कसते हुए कहा अपने ही पिता की आलोचना कर रहे हैं कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई

Assam News: मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर तंज कसते हुए कहा कि यदि गौरव को अपने दिवंगत पिता की ही आलोचना कर रहे हैं तो इस पर उनके कहने के लिए कुछ नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब तक जो भी तटबंध टूटे हैं, उनका निर्माण तत्कालीन मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के कार्यकाल में हुआ था। उनकी सरकार के दिनों में बने हुए तटबंध कहीं भी नहीं टूटे हैं।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को गौरव गोगोई ने डिब्रूगढ़ में कहा था कि असम सरकार के जल संसाधन विभाग को कमाने-खाने का एक जरिया बना लिया गया है। ठेकेदारों से पैसे लेकर कमजोर तटबंध बनाए जा रहे हैं। गौरव गोगोई ने यह भी कहा था कि कमजोर होने के कारण तटबंध टूट जाते हैं।

Assam News: also read- Bhole Baba’s Property: भोले बाबा की 100 करोड़ की संपत्ति में भव्य आश्रम, लग्जरी कारें शामिल

गौरव गोगोई के आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री डॉ सरमा ने कहा कि तरुण गोगोई के समय में बने हुए तटबंधों को लेकर गौरव गोगोई बात कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के समय में बनाए गए तटबंधों की स्थिति अच्छी नहीं है, यह स्वयं गौरव को ही कह रहे हैं। मुख्यमंत्री आज बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण करने के बाद यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button