Avengers Doomsday: ‘रामायण को ट्रोल करने वाले कहां हैं?’ Avengers: Doomsday के VFX पर उठे सवाल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Avengers Doomsday: मार्वल स्टूडियोज़ की बहुप्रतीक्षित फिल्म Avengers: Doomsday का पहला ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। जहां एक ओर फैंस फिल्म में डॉक्टर डूम के रूप में रॉबर्ट डाउनी जूनियर की वापसी को लेकर उत्साहित हैं, वहीं दूसरी ओर ट्रेलर के VFX और CGI को लेकर आलोचना भी तेज हो गई है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई यूजर्स ने ट्रेलर के विजुअल इफेक्ट्स को “अनफिनिश्ड” और “कमज़ोर” बताया। इसी दौरान कई भारतीय यूजर्स ने रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ के हालिया ट्रेलर का ज़िक्र करते हुए दावा किया कि उसके विजुअल्स और VFX मार्वल की नई फिल्म से अधिक प्रभावशाली लग रहे हैं। इसी के साथ “कहां गए रामायण को ट्रोल करने वाले?” जैसे कमेंट्स भी वायरल होने लगे।
हालांकि, मार्वल के समर्थकों का कहना है कि यह केवल शुरुआती ट्रेलर है और रिलीज से पहले VFX में सुधार किया जाना सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। इससे पहले भी कई हॉलीवुड फिल्मों के ट्रेलर और अंतिम संस्करण के विजुअल्स में बड़ा अंतर देखने को मिला है।
गौरतलब है कि Avengers: Doomsday मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर पहली बार Doctor Doom के किरदार में नजर आएंगे। वहीं, नितेश तिवारी की रामायण भी अपने भव्य VFX और बड़े बजट के कारण पहले से ही चर्चा में बनी हुई है। ऐसे में दोनों फिल्मों की तुलना सोशल मीडिया पर एक नई बहस का विषय बन गई है।



