adevertisment Adevertiisment banner

आजमगढ़: पूजा स्थलों पर गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं

आजमगढ़। छठ पूजा को लेकर तालाबों व नदियों के घाटों पर चल रही जोर-शोर से तैयारियों के बीच रविवार को सरायमीर थाना प्रभारी शमशेर सिंह यादव ने पूजा घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव के सभ्रांत लोगों को घाटों की जिम्मेदारी सौंपी। कहा कि पूजा स्थल पर पुलिस की तैनाती रहेगी। अगर किसी प्रकार की कोई भी गड़बड़ी की गई तो, संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अगर किसी को कोई परेशानी होती है तो तत्काल पुलिस को सूचना दे। पुलिस उसकी मदद के लिए पहुंच जाएगी। थाना प्रभारी ने क्षेत्र के कोठियां, फरीदूनपुर, कनैथा, छित्तूपट्टी, संजरपुर आदि पूजा स्थलों का निरीक्षण किया। कहाकि पूजा में खलल डालने वालों की खैर नहीं होगी। उधर घाटों की सफाई को लेकर ग्राम प्रधान से लेकर गांव के लोग भी सक्रिय नजर आ रहे हैं। दीपावली के बाद से ही विभिन्न घाटों की साफ-सफाई तेजी से होने के साथ ही वेदियां बनाने का भी कार्य चल रहा है।

Related Articles

Back to top button