adevertisment Adevertiisment banner

Barabanki: आलमबाग डीपाे की अनुबंधित रोडवेज बस ने एंबुलेंस को मारी टक्कर, दो की हालत गंभीर

Barabanki: जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के रानी बाजार के पास तेज रफ्तार अनुबंधित रोडवेज बस ने मरीज लेकर जा रही एम्बुलेंस में जोरदार टक्कर मार दी। एम्बुलेंस चालक व उसमें सवार मरीज गंभीर रूप से घायल हो गये। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। मरीज की हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरो ने उसे ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया ।

Barabanki: also read- Dehradoon- खाई में गिरी कार, दो अबोध बालक समेत आठ घायल, एसडीआरएफ ने बचाई जान

गुरुवार की सुबह मरीज लेकर बाराबंकी की ओर जा रही थी। एंबुलेंस में विपरीत दिशा लखनऊ की ओर से आ रही रोडवेज आलमबाग डिपो की बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे एम्बुलेंस सवार पाइलेट तुलसी राम व मरीज दिव्यांशु गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने एम्बुलेंस पायलट को सीएचसी रामनगर में भर्ती करवाया तो वहीं मरीज की गंभीर दशा होने के चलते दूसरी एम्बुलेंस बुलाकर ट्रामा सेंटर भिजवाया। थाना प्रभारी अजय कुमार तिवारी ने बताया इस हादसे की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण जाम लग गया था। क्रेन बुलवाकर एंबुलेंस और रोडवेज बस किनारे करवाई गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात शुरू हो गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है अगर कोई तहरीर देता है तो करवाई वाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button