adevertisment Adevertiisment banner

सिब्बल का बड़ा बयान, कहा- कार्यकर्ताओं और जनता की आकांक्षाओं को समझे कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने जन्मदिन के मौके पर आयोजित डिनर के बाद कहा है कि इसका गांधी परिवार से कोई संबंध नहीं है. उन्होंने कहा कि जनता हमसे सवाल कर रही है ‘हम बीजेपी विरोधी दल हैं लेकिन ऑप्शन क्या है? मुझे लगा कि उस प्रक्रिया को शुरू करने का समय आ गया है. बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर हर राजनीतिक दल वहां मौजूद था. मैं बातचीत शुरू करना चाहता था, इससे ज्यादा कुछ नहीं.’

पूर्व कानून मंत्री ने कहा ‘कांग्रेस पार्टी को कार्यकर्ताओं और जनता की आकांक्षाओं को समझना होगा.’ सिब्बल ने कहा- ‘समय आ गया है जब हमें विपक्षी दलों को एक दूसरे से बात करने की जरूरत है. हम कांग्रेसी हैं, इस बातचीत में कांग्रेस को बाहर नहीं किया गया है. राहुल गांधी विपक्ष को एकजुट करने के लिए पहल कर रहे हैं. यह डिनर गांधी परिवार के लिए, गांधी परिवार के साथ है.’

एक रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से जुड़े एक सवाल पर सिब्बल ने कहा – ‘राहुल गांधी वह कर रहे हैं जो उन्हें ठीक लगता है. हम हर संभव तरीके से उनका समर्थन करते हैं. हम उनके प्रयासों में शामिल हो रहे हैं. हम कह रहे हैं कि हमारे अन्य राजनीतिक दलों से भी रिश्ते हैं और हम गठबंधन भी बना सकते हैं और वह कांग्रेस पार्टी के समर्थन में होगा. यह कांग्रेस के साथ वाला विपक्ष है.’

सिब्बल के अनुसार डिनर में उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘विपक्ष को एक साथ लाना बहुत अच्छा है, लेकिन जब तक कांग्रेस को संसद में 120 सीटें नहीं मिलतीं, कम से कम, हम एक विकल्प नहीं बना पाएंगे.’ सिब्बल ने कहा- एक तरफ, हम चाहते हैं कि कांग्रेस मजबूत हो और दूसरी तरफ, 2022 के उत्तर प्रदेश चुनाव और 2024 के संसदीय चुनावों के लिए एजेंडा तय करने के बारे में बड़ी बातचीत हो रही है.

Related Articles

Back to top button