adevertisment Adevertiisment banner

Bihar: टाटा सफारी में रखे 43 किलो गांजा के साथ एक नेपाली तस्कर गिरफ्तार

Bihar: भारत-नेपाल सीमा से सटे झरौखर थाना पुलिस व एसएसबी 71वीं वाहिनी के जमुनिया कैंप के जवानो ने गुरुवार की सुबह संयुक्त कारवाई करते हुए नेपाल की ओर से आ रही टाटा सफारी में रखे 43 किलों गांजा के साथ एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया तस्कर नेपाल के रौतहट जिला के मौलापुर थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव निवासी लक्ष्मी नारायण साह है।एसएसबी के अधिकारियो ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की नेपाल से झरौखर बॉर्डर होकर तस्कर गांजा लेकर जाने वाले है,जिसके बाद चेक पोस्ट पर चौकसी बढा दी गई।इसी बीच बार्डर के पिलर संख्या 357/3 के निकट उक्त टाटा सफारी गाड़ी को देखा गया,जिसकी तलाशी के दौरान 8 पैकेटो में रखे 43 किलो गांजा के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

Bihar: also read- Kanpur: भाई से हुए मामूली विवाद से आहत 15 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

झरौखर थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया नेपाली तस्कर द्वारा भारतीय टाटा सफारी गाड़ी संख्या बीआर01 पी बी 0110 से गांजा की खेप घोड़ासहन में किसी को डिलवरी करने जा रहा था।पुलिस उक्त भारतीय नंबर गाड़ी वास्तविक मालिक की पहचान में जुटी है।साथ ही तस्कर के पास से बरामद मोबाइल के काॅल डिटेल से इसके लिंकेज खंगालने में जुटी है।उन्होने बताया कि तस्कर ने कुछ नामो का भी खुलासा किया है,जिसके विरूद्ध छापेमारी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button