adevertisment Adevertiisment banner

बॉलीवुड : अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने पूरी की मिसज़ चैटर्जी वर्सेस नॉर्वे की शूटिंग

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने अपनी आने वाली फिल्म मिसज़ चैटर्जी वर्सेस नॉर्वे की शूटिंग पूरी कर ली है। एम्मे एंटरटेनमेंट और ज़ी स्टूडियोज ने अपनी आगामी फिल्म मिसज़ चैटर्जी वर्सेस नॉर्वे की शूटिंग पूरी होने की घोषणा की है। रानी मुखर्जी अभिनीत यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है।

अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने कहा, “यह वास्तव में एक प्यारा संयोग है कि “मैनेमिसज़ चैटर्जी वर्सेस नॉर्वे की शूटिंग उसी दिन पूरी की जिस दिन मेरी पहली हिंदी फिल्म ‘राजा की आएगी बारात’ रिलीज हुयी थी। मिसज़ चैटर्जी वर्सेस नॉर्वे एक मां की प्रेरणादायक कहानी है, जो अपने बच्चे के लिए एक देश से लड़ती है। मैं इसे शूट करते हुए भावनाओं के एक रोलरकोस्टर से गुज़री हूं।

मैंने अपनी प्रोड्यूसर मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी,निखिल आडवाणी, ज़ी स्टूडियोज और निर्देशक आशिमा छिब्बर के साथ शूटिंग करते हुए बहुत अच्छा समय बिताया। और मुझे उम्मीद है कि यह फिल्मउन सभी को उत्साहित करेगी, जो एक शानदार कॉन्सेप्ट के साथ एक एंटरटेनर देखना चाहते हैं।” गौरतलब है कि आशिमा छिब्बर निर्देशित ’मिसज़ चैटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल आडवाणी की एम्मे एंटरटेनमेंट और ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा निर्मित है।

Related Articles

Back to top button