adevertisment Adevertiisment banner

बॉलीवुड : अक्षय कुमार ने ‘सूर्यवंशी’ के नये गाने ‘मेरे यारा’ का शेयर किया टीजर

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के नये गाने ‘मेरे यारा’ का टीजर वीडियो शेयर किया है। रोहित शेट्ठी के निर्देशन में बनीं अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘सूर्यवंशी’ का गाना ‘मेरे यारा’ का टीजर वीडियो शेयर कर दिया गया है। अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ‘मेरे यारा’ का टीजर वीडियो शेयर किया है। इस सॉन्ग टीजर वीडियो में अक्षय और कैटरीना बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।इस रोमांटिक सॉन्ग को नीति मोहन और अरिजीत सिंह ने अपनी शानदार आवाज में गया है।

अक्षय ने टीजर वीडियो को अपने आधिकारिक ट्विटर पर शेयर कर कैप्शन लिखा, “जब उसकी एक मुस्कान आपको मुस्कुरा दे…. चलिए सॉन्ग मेरे यारा के साथ रोमांस को समझें। ” गौरतलब है कि फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह कैमियो किरदार में दिखाई देंगे। यह फिल्म 05 नबंवर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button