Bollywood News-यश ने फिर बॉक्स ऑफिस पर जमाया सिक्का, ‘रामायण’ बनी दूसरी 1,000 करोड़ी फिल्म
Bollywood News - Yash strikes gold at the box office once again; 'Ramayana' becomes his second film to cross the ₹1,000 crore mark.
Bollywood News- अभिनेता यश की फिल्म ‘रामायण: भाग 1’ ने दुनियाभर में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस पौराणिक फिल्म के साथ यश ने एक बार फिर वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर अपनी लोकप्रियता साबित की है।
खास बात यह है कि ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के बाद यह उनकी दूसरी फिल्म है, जिसने वर्ल्डवाइड 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। इससे यश उन चुनिंदा भारतीय सितारों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिनकी एक से अधिक फिल्मों ने यह उपलब्धि हासिल की है।
‘केजीएफ: चैप्टर 2’ ने दुनियाभर में करीब 1,215 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अब ‘रामायण’ में रावण की भूमिका निभा रहे यश के अभिनय और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस को दर्शकों की सराहना मिल रही है। फिल्म का प्रदर्शन भारत के साथ विदेशी बाजारों में भी शानदार रहा है। ब्रिटेन, थाईलैंड और इंडोनेशिया जैसे देशों में इसे अच्छा प्रतिसाद मिला है। वहीं, फिल्म के कन्नड़ डब संस्करण ने भी 50 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है।
यश हमेशा से भारतीय कहानियों को वैश्विक मंच तक पहुंचाने की बात करते रहे हैं। एक प्री-रिलीज कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि ‘रामायण’ हम सभी के संस्कारों और भावनाओं से जुड़ी है, इसलिए इसे बनाने के लिए पूरी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को साथ आना चाहिए। फिल्म की इस सफलता के साथ यश अब शाहरुख खान, प्रभास और रणवीर सिंह जैसे सितारों की उस सूची में शामिल हो गए हैं, जिनकी एक से अधिक फिल्मों ने दुनियाभर में 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है। ‘केजीएफ’ से ‘रामायण’ तक का सफर यश के बढ़ते वैश्विक प्रभाव को दर्शाता है।
Read Also-New Delhi News-भारत-इंडोनेशिया ने आतंकवाद-रोधी विषय पर संयुक्त कार्य समूह की बैठक



