adevertisment Adevertiisment banner

सूडान से भारतीयों को लेकर दूसरी फ्लाइट पहुंची जेद्दा, श्रीलंका की भी मदद करेगा भारत

(रिपोर्ट: शाश्वत तिवारी) लखनऊ। सूडान में जारी हिंसा के बीच विभिन्न देश अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के प्रयास में लगे हुए हैं। ऐसे में भारत भी अपने नागरिकों को सूडान से निकाल रहा है। विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि सूडान से 135 यात्रियों को लेकर एक दूसरी सी-130 फ्लाइट जेद्दा पहुंची है। इससे पहले पहली फ्लाइट 148 भारतियों के लेकर आयी थी। गौरतलब है की कल ऑपरेशन कावेरी के तहत 278 भारतियों को वापस लाया गया है। इसके साथ ही भारत ने श्रीलंकाई नागरिकों को भी निकालने का प्रस्ताव रखा है। इस पर श्रीलंका के विदेश मंत्री ने भारत की सराहना भी की है।

श्रीलंका के विदेश मंत्री ने दिया धन्यवाद

श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी ने सूडान से अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने में समर्थन देने के लिए भारत का धन्यवाद किया। इसके साथ ही कहा कि उम्मीद है कि हम अपने नागरिकों को जल्द सुरक्षित वापस बुला लेंगे। विदेश मंत्री साबरी ने ने ट्वीट किया कि हम सूडान में श्रीलंकाई लोगों की स्थिति पर बारीकी से नज़र बनाये हुए हैं। उनकी सुरक्षित निकासी पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

उन्होंने आगे लिखा कि हम इस संबंध में भारत के समर्थन की पेशकश की सराहना करते हैं। हमें विश्वास है कि हम अगले कुछ दिनों में अपने लोगों को सुरक्षित निकाल लेंगे। उन्होंने आगे कहा कि श्रीलंका सूडान में जारी हिंसा के बारे में चिंतित है। हम दोनों पक्षों से संघर्ष समाप्त करने का आह्वान करते है। श्रीलंकाई विदेश मंत्री ने कहा कि शांतिपूर्ण वार्ता को प्राथमिकता देना ही एकमात्र स्थायी समाधान है। सूत्रों के मुताबिक,करीब 30 श्रीलंकाई सूडान में फंसे हुए हैं।

गौरतलब है कि सूडान में जारी गृह युद्ध के कारण वहां कई देशों के नागरिक फंसे हुए हैं। भारत ने अपने नागरिकों को सूडान से निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी चलाया है। दरअसल सूडान में दोनों ही गुटों के जनरल ने 72 घंटे की सीजफायर के लिए सहमति जताई इसके बाद विभिन्न देश अपने नागरिकों को बाहर निकालने का अभियान चलाया हैं। सूडान पिछले बारह दिनों से गृहयुद्ध के आग में जल रहा है। अब तक 400 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग घायल हैं।

Related Articles

Back to top button