adevertisment Adevertiisment banner

Chhattisgarh: सड़क पर मिली युवक की लाश, दोनों हाथों में लगी थी निडिल

Chhattisgarh: जिले में आज शनिवार सुबह नए बस स्टैंड के पास सड़क किनारे एक शव मिला है। बताया जा रहा है कि युवक के दोनों हाथों में निडिल लगी थी। वह अस्पताल की ड्रेस में पड़ा मिला। पूरी घटना सीएसईबी चौकी क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम राजू कुमार (26) है। वह राजधानी बस का हेल्पर था। पिछले कुछ दिनों से उसकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा था। जहां से वह कब कैसे और किन परिस्थितियों में लापता हुआ इस बात की जानकारी किसी को नहीं है।

सीएसईबी चौकी पुलिस ने शव मिलने के बाद सरकारी अस्पतालों से संपर्क किया। इस दौरान पता चला कि राजू कुमार अस्पताल से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। परिजन भी उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। शनिवार सुबह जब परिजनों वॉट्सऐप पर उसका फोटो भेजा गया, जहां उसकी पहचान हुई।

Chhattisgarh: also read- Tumbad-2: सोहम शाह ने ‘तुम्बाड 2’ का किया ऐलान, लोगों में दिखा उत्साह

सीएसईबी चौकी प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद खूंटे ने बताया कि राजू कुमार कोरबा में किसी रिश्तेदार के यहां रहता था। वह शिवरीनारायण क्षेत्र का रहने वाला था। युवक की मौत कब कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है, इस बात का पता नहीं चला है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button