adevertisment Adevertiisment banner

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर को देंगे 129 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 13 अप्रैल को बस्तर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री लगभग 129 करोड़ के 49 विकास कार्यों की सौगत देंगे। जिसमें 62 करोड़ 29 लाख 47 हजार के 15 विकास कार्यों का लोकार्पण और 66 करोड़ 70 लाख से अधिक राशि के 34 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

जिला मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग परेड ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल चित्रकोट जलप्रपात में लाईट एवं साउण्ड शो का भी भूमिपूजन करेंगे। लाईट एवं साउण्ड शो के लिए 9 करोड़ रूपए की राशि मंजूर की गई है। मुख्यमंत्री जिन नए 15 कार्यो का लोकार्पण करेंगे इनमें मुख्य रूप से बस्तर जिले विभिन्न स्थानों पर 61 करोड़ 61 लाख रूपए की लागत से 12 नए सड़कों तथा बामनपारा से रंधारीरासपारा में स्लेब कलवर्ट और जिला मुख्यालय के समीप धान खरीदी केन्द्र सरगीपाल और सोनारपाल में 26 लाख रूपए की लागत से 500 मैट्रिक क्षमता के गोदाम सह चबुतरा शामिल है।

मुख्यमंत्री 34 नए कार्यों का भूमिपूजन करेंगे उनमें 12 करोड़ 44 लाख रूपए की लागत से धनपूंजी से टिकरीपदर तिरिया (जगदलपुर), बारदा से बेलपुटी (बकावण्ड), गनुपर-जाटनपाल-गुटीगुड़ा पारा (बस्तर), मार्ग पर पुल-पुलिया निर्माण, 18 करोड़ 51 लाख रूपए की लागत से 6 सड़कों, 87 करोड़ 70 लाख रूपए की लागत से जगदलपुर, करपाावण्ड, लोहण्डीगुड़ा, बास्तानार, बस्तर, तोकापाल, दरभा छात्रावास में 16 अतिरिक्त कक्ष और नगर पंचायत बस्तर, करंदोला, श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन शामिल है।

इसी प्रकार समभनपुरी में अनुसूचित जनजाति कन्या क्रीडा परिसर भवन, 1 करोड़ 58 लाख रूपए की लागत से लोहंडीगुडा, टाकरागुड़ा और उसड़ीबेड़ा और धुरागांव बड़ाजी में उद्वहन सिंचाई योजना का भूमिपूजन शामिल है। इसके अलावा 15 करोड़ 40 लाख रूपए की लागत से बड़ेबादाम, छोटेबादाम, शासनकचोरा, अटपहरी सेमरा, बास्तानार बड़ेकिलेपाल-01, 02 एवं 03 में एकल ग्राम नल-जल प्रदाय योजना और मंगनपुर में रेट्रोफिटिंग नल-जल प्रदाय योजना, जगदलपुर के सिटी ग्राउण्ड में चारदीवारी ग्रील एवं सम्पवेल निर्माण कार्य का भूमिपूजन होगा।

Related Articles

Back to top button