adevertisment Adevertiisment banner
Trending

चित्रकूट में मुख्यमंत्री योगी का दिखा नया अंदाज, Selfie लेते आए नजर

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में बुधवार को रासिन बांध का लोकार्पण करने पहुंचे सूबे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। इस दौरान वे खुद सेल्फी लेते हुए दिखाई पड़े। सीएम योगी की यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

रसिन बांधा का किया लोकार्पण- सीएम योगी ने रसिन बांधा का लोकार्पण के बाद यह सेल्फी लिया था। उन्होंने अपने ट्विटर पर भी एक तस्वीर शेयर की और लिखा कि सुंदर परिवेश, सुशासन और सम्मान, ‘नए भारत के नए उत्तर प्रदेश’ की यही है पहचान। आइए, उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास की यात्रा में हम सभी साथ चलें।

लहचूरा बांध का किया स्थलीय निरीक्षण- बता दें कि, सीएम योगी ने बुधवार को महोबा जिले में अर्जुन सहायक परियोजना के लहचूरा बांध का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद वहां उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया था। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि बुंदेलखंड की धरती आने वाले दिनों में सोना उगलेगी।

Related Articles

Back to top button