Commonwealth Games 2026:बिंद्यारानी देवी ने जीता कांस्य, भारत के खाते में छठा पदक

Commonwealth Games 2026: Bindyarani Devi wins bronze; India's sixth medal.

Commonwealth Games 2026:राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय भारोत्तोलक बिंद्यारानी देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के 58 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीत लिया। इसके साथ ही भारत के खाते में कुल छह पदक हो गए हैं।

मणिपुर की बिंद्यारानी ने स्नैच और क्लीन एंड जर्क मिलाकर 199 किलोग्राम (कुल वजन) उठाया, जिससे वह तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, नाइजीरिया की रफियातु फोलाशादे ने कुल 229 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

बिंद्यारानी देवी का सफर संघर्ष और प्रेरणा से भरा रहा है। बचपन में वह भारतीय स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू से प्रेरित होकर इस खेल में आईं। शुरुआती दिनों में उनकी मां ने उन्हें अनुशासित रहने की सीख दी, जबकि मीराबाई ने स्वयं उन्हें बेहतर आहार और फिटनेस पर ध्यान देने की सलाह दी थी।

बिंद्यारानी ने 2016 में एशियाई जूनियर प्रतियोगिताओं से अपनी पहचान बनाई और इसके बाद लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 2019 राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में स्वर्ण, 2021 संस्करण में रजत, 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 55 किलोग्राम वर्ग का रजत तथा 2023 एशियाई चैंपियनशिप में भी रजत पदक जीता था। अब उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में अपने पदकों की सूची में कांस्य भी जोड़ लिया है।

Read Also-Prayagraj News-पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button