adevertisment Adevertiisment banner

कर्नाटक चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, इस दिग्गज को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी

बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल रणनीति तैयार करने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में एक बड़ा दांव चलते हुए कांग्रेस ने अनुसूचित जाति के नेता और पूर्व सांसद बीएन चंद्रप्पा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। इस बारे में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने चंद्रप्पा की नियुक्ति के बारे में जानकारी दी है।

बता दें किकर्नाटक में कांग्रेस का नेतृत्व डीके शिवकुमार कर रहे हैं। उनके अलावा कर्नाटक कांग्रेस में पांच कार्यकारी अध्यक्ष हैं। इनमें से एक आर ध्रुव नारायण का बीते दिनों निधन हो गया था। उनके स्थान पर बीएन चंद्रप्पा को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्षों में बीएन चंद्रप्पा (नवनियुक्त), रामलिंगा रेड्डी, सलीम अहमद, ईश्वर खांद्रे, सतीश जरकीहल्ली का नाम शामिल है।

Related Articles

Back to top button