adevertisment Adevertiisment banner

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मानहानि मामले में सजा के खिलाफ सूरत कोर्ट में दाखिल कर सकते हैं याचिका

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी मानहानि मामले में सजा के खिलाफ सूरत कोर्ट में याचिका दाखिल कर सकते हैं। एक हिंदी समाचार एजेंसी ने कांग्रेस सूत्रों के हवाले से बताया कि राहुल गांधी के कल गुजरात के सूरत जाने की संभावना है। यहां वह मानहानि मामले में दो साल की सजा के खिलाफ सत्र अदालत में अपील कर सकते हैं।

मानहानि केस में मिली है राहुल को दो साल की सजा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को हाल ही में मोदी सरनेम मानहानि मामले में दो साल की सजा सुनाई गई है। जिसके बाद उनकी संसद सदस्यता को अयोग्य घोषित कर दिया गया था। बता दें कि 2019 में राहुल गांधी ने अपने लोकसभा अभियान के दौरान एक भाषण दिया था, जिसके लिए उन्हें सूरत की अदालत में दोषी ठहराया गया था।

कांग्रेस ने BJP को घेरने की बनाई रणनीति
इससे पहले ये भी बात सामने आई थी कि कांग्रेस ने अपने नेता राहुल गांधी को संसद से अयोग्य ठहराए जाने के बाद एक महीने के लंबे आंदोलन की योजना बनाई है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने स्पष्ट कर दिया है कि लोकसभा से राहुल गांधी की अयोग्यता 2024 के लोकसभा चुनावों में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को घेरने के लिए प्रमुख मुद्दों में से एक होगी।

Related Articles

Back to top button