adevertisment Adevertiisment banner

दंतेवाड़ा: अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से 4 की मौत , 19 घायल , 5 गंभीर

दंतेवाड़ा। जिला के कटेकल्याण थाना क्षेत्र के ग्राम तेलम-टेटम में आज दोपहर 02 बजे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर खेतनुमा डबरी में जाकर पलटने से 04 ग्रामीणों की मौत हो गई है, वहीं 19 ग्रामीण घायल हैं, जिसमें से 05 गंभीर हैं। मृतकों की पहचान कोसा उम्र 35 वर्ष, दसई कवासी उम्र 16 वर्ष, दिनेश मरकाम उम्र 09 वर्ष और फूफे कवासी उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है। दुर्घटना में मृतकों और घायलों में कई नाबालिक हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलते की वहां तैनात डीआरजी के जवान तत्काल मौके पर पंहुचकर स्थानिय ग्रामीणों की मदद से पूरी तरह पलटी ट्रैक्टर को सीधाकर घायलों को निकाला अन्यथा हताहतों की संख्या और भी अधिक होती।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ी संख्या में ग्रामीण ट्रैक्टर में सवार होकर कटेकल्याण की ओर आदिवासी दिवस मनाने जा रहे थे, तभी टेटम और तेलम गांव के बीच ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेतनुमा डबरी में पलट गई। ट्रैक्टर में 23 लोग सवार थे, इस भीषण हादसे में ग्रामीण ट्रैक्टर के नीचे दब गए, जिससे 04 ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 19 ग्रामीण घायल हुए हैं, जिसमें से 05 गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को डीआरजी के जवानों ने कटेकल्याण सीएचसी अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है।

घटना की वजह चालक की लापरवाही बताई जा रही है। मृतकों की पहचान कोसा उम्र 35 वर्ष, दसई कवासी उम्र 16 वर्ष, दिनेश मरकाम उम्र 09 वर्ष और फूके कवासी उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है। वहीं घायलों में बुधरी मड़काम उम्र 40 वर्ष, वीना मड़काम उम्र 13 वर्ष, गीता मड़काम उम्र 12 वर्ष, सुजाता मड़काम उम्र 13 वर्ष, कोसी मंडावी उम्र 14 वर्ष, लिंगे मरकाम उम्र 24 वर्ष, जोगी मरकाम उम्र 26 वर्ष, सूरजीत मरकाम उम्र 03 वर्ष, बुधराम सोढ़ी उम्र 35 वर्ष, पाली सोढ़ी उम्र 07 वर्ष, कोसा माड़वी उम्र 58 वर्ष, लाली माड़वी उम्र 15 वर्ष, शिबू मरकाम उम्र 14 वर्ष, जोगा मरकाम उम्र 12 वर्ष, अमृत मरकाम उम्र 13 वर्ष, रेनू मरकाम उम्र 13 वर्ष, आयते मरकाम उम्र 14 वर्ष, मासे मारकाम उम्र 24 वर्ष और भीमा कवासी उम्र 26 वर्ष शामिल है।

Related Articles

Back to top button