Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन हादसे पर LG की हाई लेवल मीटिंग, CM रेखा गुप्ता भी होंगी शामिल

सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में प्रशासन अलर्ट, LG की बैठक में राहत, जांच और इमारतों की सुरक्षा को लेकर बड़े फैसले संभव।

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत गिरने के बाद प्रशासन में हलचल तेज हो गई है। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि राहत और बचाव अभियान जारी है। इस बीच दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने मामले को लेकर हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ DDA, MCD और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे।

LG ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

 सत्य निकेतन हादसे के बाद प्रशासनिक स्तर पर बड़े फैसलों की तैयारी, कई एजेंसियों के अधिकारी रहेंगे मौजूद।

उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने सोमवार को सत्य निकेतन इमारत हादसे को लेकर हाई लेवल बैठक बुलाई है। बैठक में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अलावा DDA, MCD और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद है। बैठक में हादसे के कारणों, राहत कार्य और इमारतों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

हादसे में 6 लोगों की मौत

मलबे से लोगों को निकालने के लिए NDRF समेत कई एजेंसियां लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं।

सत्य निकेतन में रविवार को एक बहुमंजिला इमारत अचानक ढह गई थी। यह इमारत PG के तौर पर इस्तेमाल हो रही थी। हादसे में 6 लोगों की जान गई है और कई लोग घायल हुए हैं। NDRF, दिल्ली फायर सर्विस, पुलिस और अन्य एजेंसियों ने मौके पर राहत-बचाव अभियान चलाया।

CM रेखा गुप्ता ने दिए सख्त कार्रवाई के संकेत

 मुख्यमंत्री ने जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की बात कही और इमारतों की सुरक्षा को लेकर ऑडिट की दिशा में कदम उठाने के संकेत दिए।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हादसे के बाद घटनास्थल का दौरा किया और बचाव अभियान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी तय की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। शुरुआती जांच में पुरानी इमारत में चल रहे निर्माण या मरम्मत कार्य और बेसमेंट में खुदाई जैसे पहलुओं पर भी सवाल उठे हैं।

Satya Niketan PG Collapse: दिल्ली में PG भवन गिरने से 5 की मौत, CM रेखा गुप्ता ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

अब जांच और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर

हादसे के बाद पुरानी और जोखिम वाली इमारतों की सुरक्षा जांच को लेकर प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है।

सत्य निकेतन हादसे ने दिल्ली में पुराने भवनों और PG में रहने वाले छात्रों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं। अब हाई लेवल बैठक में लिए जाने वाले फैसलों और हादसे की जांच की दिशा पर सभी की नजर रहेगी।

Related Articles

Back to top button