adevertisment Adevertiisment banner

मन में हीन भावना न लाएं दिव्यांग, कुछ बेहतर करने की सोचें: सीडीओ

सीतापुर। दिव्यांगता कुछ प्रकृति प्रदत्त है और कछ हमारे मन में है। जो कमी हो गयी उसके लिए अफसोस न करें। हम क्या बेहतर कर सकतें है, वह करने का प्रयास करें। यह बात सीडीओ अक्षत वर्मा ने महमूदाबाद में समेकित शिक्षा के तहत आयोजित दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए उपकरण वितरण कैंप में कही। उन्होंने कहा कि हमारे ही परिवेश और विद्यालयों के बच्चे पैरा ओलम्पिक में देश के लिए मेडल लाते हैं। कभी भी अपने बच्चे में हीन भावना नहीं लाना है। इससे पूर्व बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सीडीओ ने ही मां सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर व दीप जला कर कार्यक्रम की शुरूआत की।

इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार ने समग्र शिक्षा अभियान, बेसिक शिक्षा द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं के बारे में लोगों को विधिवत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए उपकरण वितरण कैम्प, दिव्यांग बालिकाओं को 200 प्रतिमाह छात्रवृत्ति, दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए स्पेशल एजूकेटर, दिव्यांग बच्चों की तहसील एवं जिला स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता आदि जैसे कई कार्यक्रम चलाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि उपकरण वितरण के इस कार्यक्रम में तहसील महमूदाबाद और बिसवां के दिव्यांग बच्चों को 35 ट्राईसाईकिल, 39 व्हील चेअर, 5 सीपी चेअर, 54 वैसाखी, 54 रोलेटर, 55 एमआर किट, 35 ब्रेलकिट, 35 ब्रेल स्लेट, 45 कैलीपर और 483 श्रवण यंत्र सहित कुल 483 उपकरण वितरित किये गये हैं।

आखिर में जिला समन्वयक प्रमोद कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों, दिव्यांग बच्चों, उनके अभिभावकों, शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में मिश्रिख के खण्ड शिक्षा अधिकारी रमाकांत मौर्या, एलिम्को कानपुर के पुर्नवास विशेषज्ञ नीरज कुमार, ऑडियोलोजिस्ट अमित कुमार, स्पेशल एजूकेटर अनूप शुक्ला, विपिन मिश्रा, वीरेन्द्र वर्मा, विपिन तिवारी, कृष्ण कुमार तिवारी, ममता तिवारी, प्रजेश कुमारी, अनीता मिश्रा व दिलीप बाजपेयी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय पाण्डेय ने किया गया।
बाक्स

ध्यान देकर कराए उपकरणों का प्रयोग

कस्बे के डाक बंगला परिसर में समग्र शिक्षा के तहत उपकरण वितरण का आयोजन किया गया। दिव्यांग बच्चों के लिए निःशुल्क वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी यदुवेंद्र यादव ने कहा कि दिव्यांगों को दिए जा रहे उपकरणों का समुचित उपयोग हो इसका ध्यान सभी को रखना होगा। शिक्षकों को ख्याल रखना होगा कि गांव में दिव्यांगों को कोई समस्या न हो, केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही योजना का समुचित लाभ उन्हें मिले।

इस दौरान ट्राई साइकिल 25, व्हीलचेयर 27, सीपी चेयर 03, बैसाखी 52, रोलेटर 34, एम आर किट 65, ब्रेल किट 16, ब्रेल स्लेट 16, श्रवण यंत्र 98 व कैलीपर 38 कुल 374 के सापेक्ष 297 उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय काशीपुर की छात्रों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गान किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सिधौली पुष्पेन्द्र जैन जिला समन्वयक समग्र, शिक्षा प्रमोद गुप्ता, विशेष शिक्षक अनूप शर्मा, रतिनेश कुमार, सुषमा शुक्ला, प्रवीण गुप्त, कृष्ण कुमार तिवारी, अनूप शुक्ला, विकास सक्सेना, बबिता शुक्ला, आशा शुक्ला, आंनद शुक्ला, अजय पाण्डेय, पूनम अवस्थी, प्रमिला मिश्रा, समीना अंजूम ,सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button