adevertisment Adevertiisment banner
Trending

रविदास जयंती के कार्यक्रम के दौरान दबंगों ने बोला हमला, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सहित 7 लोग घायल

बाराबंकी। रविदास जयंती के मौके पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले में आयोजित पांच दिवसीय बुद्ध धम्म ज्ञान वर्षा के पंडाल पर कुछ स्थानीय दबंगों ने हमला बोल दिया। खबरों को मुताबिक यह घटना फतेहपुर के नाहरवाल गांव में हुई है। इस दौरान भीम आर्मी जिलाध्यक्ष शिवबरन सिंह समेत 7 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 2 लोग की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

यह घटना कल बुधवार शाम की है। यह घटना उस वक्त हुई जब रविदास जयंती के मौके पर फतेहपुर के नाहरवाल गांव में कार्यक्रम चल रहा था लेकिन इस बीच दबंगों ने पांच दिवसीय बुद्ध धम्म ज्ञान वर्षा के पंडाल पर पहुंचकर हमला कर दिया। हमले में कई लोग घायल हुए हैं जिसमें भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष शिवबरन सिंह भी शामिल हैं।

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने घटना पर ट्वीट कर कहा कि कल शाम को बाराबंकी में हो रहे बुद्ध कथा कार्यक्रम में गुंडों ने भीम आर्मी जिलाध्यक्ष, सहित कई कार्यकर्ताओं पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया है। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई है। तत्काल इन गुंडों पर धारा 307, रासुका एवं SC/ST Act के तहत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

हिंसा के मामले में 5 लोग गिरफ्तार- इस हिंसा पर पुलिस का कहना है कि फतेहपुर के नाहरवाल गांव की घटना है। इसमें दो पक्षों में मामूली बात को लेकर विवाद हुआ। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने घायल लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। हिंसा के मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फतेहपुर के क्षेत्राधिकारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों पर एससी-एसटी एक्ट 147, 307 का मुकदमा रजिस्टर्ड किया गया है। दोषियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button