adevertisment Adevertiisment banner

Film-King-Released-फिल्म ‘किंग’ का नया वीडियो जारी

Film-King-Released-बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ को लेकर दर्शकों का इंतजार और बढ़ गया है। साल 2023 में ‘पठान’, ‘जवाब और ‘डंकी’ जैसी लगातार सफल फिल्मों के बाद अब शाहरुख एक बार फिर बड़े पर्दे पर नए अंदाज में लौटने के लिए तैयार हैं। हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने एक नया वीडियो जारी कर इसकी रिलीज तारीख की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में शाहरुख खान की दमदार झलक दिखाई गई है। वीडियो में वह फिल्म की टैगलाइन ‘डर नहीं, दहशत हूं’ बोलते नजर आ रहे हैं। इसके साथ कैप्शन में बताया गया कि फिल्म 24 दिसंबर 2026 को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस वीडियो के सामने आते ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।

फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है, जो इससे पहले शाहरुख के साथ पठान में काम कर चुके हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में पहली बार शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी उनके साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। फिल्म में दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और अरशद वारसी जैसे कई बड़े सितारे भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म को एक भव्य एक्शन-ड्रामा के रूप में पेश किया जा रहा है।

Read Also-घोसी। बंगाल-तमिलनाडु से लेकर महिला आरक्षण तक गरजे सांसद तनुज पूनिया, कहा—जनता बदलाव के मूड में

Related Articles

Back to top button