adevertisment Adevertiisment banner

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बिगड़ी सेहत, एम्स में भर्ती

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को स्वास्थ्य खराब होने के बाद बुधवार शाम को नयी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें बुखार और कमजोरी की शिकायत के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉ. सिंह का एम्स के सीएन टावर में इलाज किया जा रहा है।

सूत्रों ने बताया कि डा.सिंह की जांच के लिये एम्स के निदेशक डा. रणदीप गुलेरिया के नेतृत्व में एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया जा रहा है।
डा.सिंह इस वर्ष अप्रैल में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। तब भी उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री ने इस वर्ष चार मार्च और तीन अप्रैल को कोविड टीका लिया था। डॉ.सिंह फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य है। वह वर्ष 2004 से वर्ष 2014 तक प्रधानमंत्री रहे। वर्ष 2009 में एम्स में ही उनके हृदय का आपरेशन किया गया था।

Related Articles

Back to top button