adevertisment Adevertiisment banner

स्पेन में नौका पलटने से चार प्रवासियों की मौत, 21 लापता

मैड्रिड। दक्षिण स्पेन के कैडिज क्षेत्र में एक नौका के पलटने से चार प्रवासियों की मौत हो गई और 21 अन्य लापता हो गये। स्पेन के बचाव सेवा विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि लापता प्रवासियों की तलाश जारी है।

नौका पर कुल 28 प्रवासी सवार थे जिनमें से तीन को बचा लिया गया है और 21 अन्य अभी भी लापता हैं। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के अनुसार इस वर्ष अक्टूबर तक 28,982 से अधिक प्रवासी समुद्र के रास्ते स्पेन पहुंचे हैं। प्रवासियों की यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 41 फीसदी अधिक है।

Related Articles

Back to top button