adevertisment Adevertiisment banner

Gold Silver Rate: आज बजट के दिन सोना हुआ सस्ता, चांदी के भाव में कोई गिरावट नहीं

Gold Silver Rate: बजट के दिन घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोना एक बार फिर सस्ता हुआ है। हालांकि चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज सोने की कीमत में आई कमजोरी के कारण देश के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 74,440 रुपये से लेकर 73,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी सर्राफा बाजारों में 68,240 रुपये से लेकर 67,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिसके कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी आज भी 91,400 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 73,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 67,840 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इसी तरह मुंबई में 24 कैरेट सोना 73,840 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 67,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जबकि चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 74,440 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 68,240 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 73,890 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 67,770 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 73,840 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 67,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 73,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 67,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 73,890 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 67,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 73,990 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 67,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

Gold Silver Rate: also read- New Delhi: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, आज पेश करेंगी आम बजट

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना सस्ता हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 73,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 67,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

Related Articles

Back to top button