adevertisment Adevertiisment banner

Haridwar: गंगा में डूबे एलआईयू जवान का शव बरामद

Haridwar: गंगा में नहाते समय डूबे एलआईयू जवान का शव मंगलवार को एसडीआरएफ ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

Haridwar: also read- Sonipat- जीवन में सुख के साथ दुख भी जरुरी:रमेश मुनि

बीते रोज हरिद्वार में तैनात जवान त्रपेन सिंह नेगी सप्तऋषि के पास गंगा में नहा रहे थे। नहाते समय अचानक उनका पैर फिसला और वह गंगा में बह गए। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने जवान की तलाश में सर्च अभियान चलाया। देर शाम तक सर्च अभियान चलाने के बावजूद जवान का कुछ पता नहीं चल पाया। आज सुबह फिर से एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान शुरू किया और सुबह ठोकर नंबर 10 से शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button