adevertisment Adevertiisment banner
Trending

हरिद्वार कुंभः प्रतीकात्मक देव डोलियों का गंगा स्नान, श्रद्धालु की संख्या सीमित

हरिद्वार। हरिद्वार कुंभ में आज देव डोलियों का गंगा स्नान भी प्रतीकात्मक रूप के किया गया। हरकी पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड पर देव डोलियों को गंगा स्नान कराया गया। इस दौरान बेहद सीमित संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते कुछ अखाड़ों ने 27 अप्रैल का हरिद्वावार कुंभ का अंतिम शाही स्नान प्रतीकात्मक रूप से करने की घोषणा पहले से की हुई है।

वहीं, कई अखाड़े पहले ही कुंभ समापन कर चुके हैं। अब आज 25 अप्रैल को देव डोलियों का गंगा स्नान भी प्रतीकात्मक रूप के किया गया। हरकी पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड पर देव डोलियों को गंगा स्नान कराया गया। इस दौरान बेहद सीमित संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पहले कुंभ मेले में पहले देव डोलियों का स्नान बड़े स्तर पर आयोजित करने की घोषणा की गई थी, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच इसे सीमित किया गया।

पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की अपील पर गंगा स्नान प्रतीकात्मक हुआ। पर्वतीय जिलों से लाई गई पांच देव डोलियों को हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर रविवार सुबह स्नान कराया गया। आपको बता दें कि प्रदेशभर से 250 से अधिक देव डोलियों को आज गंगा स्नान करना था, जिसमें 50 से 60 हजार लोगों को सम्मिलित होना था। कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते खतरे के कारण इनकी संख्या पांच कर दी गई।

रविवार को करीब 50 से 60 श्रद्धालुओं ने ही इस कार्यक्रम में भाग लिया और धार्मिक परंपरा का प्रतीकात्मक रूप से निर्वहन किया। मेला आइजी संजय गुंज्याल ने बताया कि देव डोलियों का स्नान शांतिपूर्वक हर्षोल्लास के साथ प्रतीकात्मक रूप से संपन्न हो गया है। देव डोलियां शनिवार रात ही हरिद्वार पहुंच गई थी, रविवार को सुबह स्नान करने के बाद अब इनकी वापसी होगी।

Related Articles

Back to top button