adevertisment Adevertiisment banner

जम्मू-कश्मीर: सेना के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, एक पुलिसकर्मी घायल

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। इनमें से एक आतंकवादी अनंतनाग जिले में कल रात में हुई मुठभेड़ के दौरान मारा गया है। आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान मुठभेड़ शुरू हुई।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “तलाश अभियान के दौरान इलाके में छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया और एक पुलिस कर्मी घायल हो गया।” घायल पुलिस को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इस बीच सोमवार सुबह बांदीपोरा जिले में एक और मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में भी एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। सुरक्षा बलों का अभियान जारी है।

Related Articles

Back to top button