adevertisment Adevertiisment banner

कर्नाटक चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा दांव, पार्टी में शामिल होंगे दो दिग्गज सितारे

बेंगलुरू। कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा एक बड़ा दांव चलने जा रही है। चुनाव से पहले कन्नड़ फिल्मों के दो बड़े सितारे पार्टी में शामिल हो सकते हैं। जिससे भाजपा को चुनाव में फायदा होगा।

सूत्रों की माने सैंडलवुड यानी कन्नड़ फिल्मों के जाने माने अभिनेता किच्चा सुदीप और दर्शन थुगुदीपा के बुधवार को भाजपा में शामिल होने की उम्मीद है। दोनों अभिनेता एक निजी होटल में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की उपस्थिति में भगवा पार्टी में शामिल हो सकते हैं। सुदीप कन्नड़ फिल्मों एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं और मुख्य रूप से कन्नड फिल्मों में ही काम करते है , लेकिन उन्होंने हिंदी, तेलुगु और तमिल फिल्मों में अभिनय किया है। उनके पास फिल्म उद्योग में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है।

वहीं, दर्शन थुगुदीपा एक एक्शन फिल्म अभिनेता हैं जिन्होंने 2001 में मैजेस्टिक फिल्म से अपनी शुरुआत की थी। पिछले 20 वर्षों में उन्होंने 50 फिल्मों में अभिनय किया है और फिल्म “सारथी” में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का कर्नाटक राज्य फिल्म पुरस्कार सहित कई पुरस्कार जीते हैं। ऐसे में भाजपा चुनाव में दोनों सितारों की लोकप्रियता का लाभ जरूर उठाना चाहेगी।

Related Articles

Back to top button